PNB Bank FD Interest Rate 2022 : पीएनबी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के आधार पर, वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक निश्चित कार्यकाल के लिए एवं अति वरिष्ठ नागरिकों के लिए सभी कार्यकारिणी के लिए FD Interest Rate में वृद्धि की गई है।
PNB Bank FD Interest Rate 2022 : पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के द्वारा सीनियर सिटीजन एवं सुपर सीनियर सिटीजन के लिए Fixed Deposit पर एक आकर्षक ऑफर लेकर आया है। पीएनबी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, सीनियर सिटीजन के लिए एक निश्चित कार्यकाल के लिए और सुपर सीनियर सिटीजन के लिए सभी कार्यकाल के लिए FD Interest Rate में वृद्धि की गई है।
- Advertisement -
पीएनबी बैंक के द्वारा ₹2 करोड़ पर तक की राशि के लिए दरों में 30 बेसिस प्वाइंट (bps) तक की बढ़ोतरी की है एवं यह नई दरें 13 सितंबर 2022 से लागू होंगी। पीएनबी बैंक के द्वारा सीनियर सिटीजन के लिए FD Interest Rate 6.15% से बढ़ाकर 6.45% किया गया है। यह मुख्यतः 5 वर्ष से अधिक एवं 10 वर्ष तक के कार्यकाल के लिए किया गया है।
PNB Rakshak Plus Scheme की मुख्य विशेषताओं क्या है जाने अधिक ?
PNB Bank FD Interest Rate 2022 : पीएनबी बैंक के द्वारा अपनी वेबसाइट पर बताया गया है कि ” नई ब्याज दरें 13 सितंबर 2022 से नई जमा राशियों और मौजूदा जमाओं के नवीनीकरण पर लागू हैं।”
PNB Bank FD Interest Rate 2022 : पीएनबी बैंक के द्वारा “60 वर्ष से लेकर 80 वर्ष तक के अति वरिष्ठ नागरिकों के लिए 5 वर्ष तक की समय सीमा के लिए अतिरिक्त FD Interest Rate 50 बेसिस प्वाइंट बढ़ाई है, इसके साथ साथ 5 वर्ष से अधिक की समयसीमा के लिए FD Interest Rate में 80 बेसिस प्वाइंट की अतिरिक्त बढ़ोतरी की गई है। यह लाभ ₹2 करोड़ से कम की FD पर दिया जाएगा।”
- Advertisement -
इसके साथ साथ बैंक के द्वारा यह भी कहा गया है कि बैंक के सेवानिवृत्त स्टाफ सदस्यों जो कि वरिष्ठ नागरिक है उनके लिए भी 5 साल तक की FD Interest Rate मैं 150 बेसिस प्वाइंट की वृद्धि की गई है एवं 5 साल से अधिक की समय सीमा वाली FD पर ब्याज दर में 180 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी की गई है।
पीएनबी बैंक ने कहा कि PNB Tax Saver Fixed deposit scheme के मामले में, स्टाफ सदस्यों के साथ-साथ सेवानिवृत्त स्टाफ सदस्य जो वरिष्ठ नागरिक के लिए 100 बेसिस प्वाइंट की ब्याज दर मैं अतिरिक्त वृद्धि की गई है।