उत्तराखंड निकाय चुनाव की मतगणना के बाद भाजपा ने हरिद्वार, काशीपुर, और रुड़की नगर निगमों पर कब्जा कर लिया है। देहरादून में मतगणना अभी जारी है, जहां भाजपा के सौरभ थपलियाल आगे चल रहे हैं।
अब तक घोषित नतीजों में विजयी मेयर:
- अल्मोड़ा: भाजपा के अजय वर्मा
- हल्द्वानी: भाजपा के गजराज बिष्ट
- पिथौरागढ़: भाजपा की कल्पना देवलाल
- श्रीनगर: निर्दलीय आरती भंडारी
- कोटद्वार: भाजपा के शैलेंद्र सिंह रावत
- रुद्रपुर: भाजपा के विकास शर्मा
- ऋषिकेश: भाजपा के शंभू पासवान
- काशीपुर: भाजपा के दीपक बाली
- रुड़की: भाजपा की अनिता देवी अग्रवाल
- हरिद्वार: भाजपा की किरण जैसल