Uttarakhand News : शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से डिफेंस कॉलोनी स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। शिष्टाचार भेंट के दौरान मुख्यमंत्री धामी और कोश्यारी ने राज्य से जुड़े विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर चर्चा की।