Delhi-Saharanpur-Dehradun expressway : 12 लेन का मार्ग खेरका में बागपत के पास ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से मिलेगा।
Delhi-Saharanpur-Dehradun expressway के निर्माण का कार्य प्रगति पर है। इस 210 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे बनने के बाद दिल्ली से देहरादून के मध्य यात्रा के समय में 4 घंटे की कमी आएगी । अभी दिल्ली से देहरादून की यात्रा करने में 6.5 घंटे लगते हैं। हाईवे के बनने के पश्चात यह यात्रा 2.5 घंटे में पूरी की जा सकेगी। सहारनपुर समेत यूपी के कई शहरों एवं दिल्ली तक पहुंचने में और भी कम समय लगेगा।
- Advertisement -
दिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवे को 120 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम स्पीड के लिए डिजाइन किया गया है , लेकिन परिचालन गति 100 किमी प्रति घंटा होने की संभावना है। यह एक्सप्रेसवे दिल्ली से प्रारंभ होकर उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के कई शहरों से होकर गुजरेगा। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे सहारनपुर, बागपत, बड़ौत, शामली और सहारनपुर जैसे शहरों से होकर गुजरेगा। यह सड़क सहारनपुर-रुड़की-हरिद्वार एक्सप्रेसवे और अंबाला-गंगोह-शामली एक्सप्रेसवे को भी जोड़ेगी।
1 रेडियो के माध्यम से उत्तराखंड के कुछ जनजाति के गांव बाहरी दुनिया से जोड़ता है।
Delhi-Saharanpur-Dehradun expressway की मुख्य विशेषताओं में से एक 12 किलोमीटर लंबा ऊंचा गलियारा है। एलिवेटेड रोड राजाजी नेशनल पार्क(Rajaji National Park) से होकर गुजरेगी और इसका उद्देश्य वन्यजीवों को दुर्घटनाओं से बचाना है। यह Delhi-Saharanpur-Dehradun expressway देहरादून से लेकर दिल्ली के मध्य की दूरी को 235 से घटाकर 210 किलोमीटर कर देगा। एक्सप्रेसवे 210 किलोमीटर लंबा और 6 लेन वाला होगा जिसे 8 लेन तक बढ़ाया जा सकता है।
Delhi-Saharanpur-Dehradun expressway का पहला भाग दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर से प्रारंभ होगा। 12 लेन का रूट बागपत के पास खेरका में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से मिलेगा। दूसरा भाग 118 किमी लंबा है जो ईपीई को सहारनपुर से जोड़ेगा। यह 6 लेन का होगा।
- Advertisement -
तीसरा भाग 40 किलोमीटर लंबा सहारनपुर-राजाजी राष्ट्रीय उद्यान होगा जिसमें 6 लेन हैं। अंतिम खंड 19.5 किमी लंबा मार्ग है जो कुल 2.322 किमी लंबाई की 2-ट्यूब सुरंग के माध्यम से चलता है।
अभी तक दटकली में थ्री लेन टनल का निर्माण किया जा रहा है। एलिवेटेड रोड के लिए करीब 300 पिलर बनाए जा चुके हैं।
सुरंग 13 मीटर चौड़ी है। बरसाती नदी के ऊपर दतकली से गणेशपुर तक एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे बनाया जाएगा।
एक्सप्रेसवे के अन्य हिस्सों पर काम जारी है।
इस बीच, NHAI दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भी काम कर रहा है, जो दोनों शहरों के बीच यात्रा के समय को 24 घंटे से घटाकर 12 घंटे कर देगा। यह जयपुर से दिल्ली तक यात्रा के समय को भी घटाकर सिर्फ 2.5 घंटे कर देगा। एक्सप्रेसवे की गति सीमा 120 किमी प्रति घंटा होगी और अनाधिकृत स्थानों पर रुकना अवैध होगा। राजमार्ग के 2024 तक पूरा होने की उम्मीद है।
FAQ- Delhi-Saharanpur-Dehradun expressway.
Delhi-Saharanpur-Dehradun expressway कितने किलोमीटर का है ?
दिल्ली सहारनपुर देहरादून एक्सप्रेसवे 210 किलोमीटर लंबा है।
Delhi-Saharanpur-Dehradun expressway बनने के बाद दूरी कितने समय में तय होगी ?
दिल्ली सहारनपुर देहरादून एक्सप्रेसवे बनने के बाद दिल्ली से देहरादून की दूरी 2.5 घंटे में तय होगी।
Delhi-Saharanpur-Dehradun expressway पर अधिकतम स्पीड कितनी रख सकते हैं ?
दिल्ली सहारनपुर देहरादून एक्सप्रेसवे पर अधिकतम 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ी चला सकते हैं।