ग्राफिक एरा दीक्षांत समारोह: डिग्री पाकर खिले 5317 छात्र-छात्राओं के चेहरे, 99 टॉपर्स को मिले गोल्ड मेडल
ग्राफिक एरा दीक्षांत समारोह : ग्राफिक एरा विवि के 10वें दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय से वर्ष 2019, 20 और 21 में पासआउट होने वाले 5317 छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान गईं। इसके साथ ही 99 टॉपर्स को गोल्ड मेडल दिए गए। दीक्षांत समारोह में 98 सिल्वर और 91 ब्रांज मेडल भी दिए गए। समारोह में 32 शोधकर्ताओं को इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और अन्य विषयों में शोध कार्य के लिए पीएचडी की उपाधि दी गई।
- Advertisement -
ग्राफिक एरा दीक्षांत समारोह : साथ ही सुपर स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और भारतीय हॉकी टीम के अनुभवी ड्रैग फ्लिकर रुपिंदर पाल सिंह को डॉक्टर ऑफ लिटरेचर की मानद उपाधि दी गई। परमार्थ निकेतन के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती और वानिकी विशेषज्ञ डॉ जेपी चंद्रा को डॉक्टर ऑफ साइंस की मानद उपाधि से अलंकृत किया गया।
ग्राफिक एरा दीक्षांत समारोह : ग्राफिक एरा एजुकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. कमल घनशाला ने कहा कि 28 साल पहले ट्रांसफोर्मिंग ड्रीम्स इन टू रियल्टी के रूप में जिस मिशन की शुरूआत की थी, हर साल हजारों युवाओं के सपनों को हकीकत में बदल कर हम उसे आगे बढ़ा रहे हैं।
ग्राफिक एरा दीक्षांत समारोह : कुलपति डॉ राकेश कुमार शर्मा ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डालने के साथ ही नव उपाधि धारकों को शपथ दिलाई। चांसलर डॉ. आरसी जोशी ने नए उपाधिधारकों को विश्वविद्यालय का अंबेसडर बताया। दीक्षांत समारोह का संचालन डॉ. एमपी सिंह ने किया।