
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा राज्य की कमान सँभालते ही कई दूरदर्शिता भरे निर्णय लिए गए है जिनमे से एक है एक जनपद दो उत्पाद योजना इस योजना का मुख्य उद्देश्य बाजार की मांग के अनुरूप प्रत्येक जिले में जो दो निर्धारित उत्पाद है उनके विकास कार्यो को बढ़ावा देने के लिए कौशल विकास , डिज़ाइन विकास , रो मटेरियल की जरुरत को नई टेक्नोलॉजी के अनुसार विकसित करने का प्रयास किया जायेगा ।
इस योजना से हर जिले की एक नई पहचान यहाँ के काश्तकारों एवं शिल्पकारों जो इस से सम्बंधित सभी लोगो को लाभ मिले इस प्रकार से योजना को किर्यान्व्यन किया जायेगा । जिस से भविष्य में उत्त्पाद की विश्वस्तरीय पहचान मिल सके ।
- Advertisement -
एक जनपद दो उत्पाद योजना उत्तराखंड
क्रम संख्या | जनपद का नाम | प्रथम उत्पाद | द्वितीय उत्पाद |
---|---|---|---|
1 | देहरादून | बेकरी | मशरूम |
2 | अल्मोड़ा | टवीड | बाल मिठाई |
3 | बागेश्वर | ताम्र शिल्प | मड़वा बिस्कूट |
4 | चम्पावत | लौह शिल्प | हाथ से बने उत्पाद |
5 | चमोली | हथकरघा हस्तशिल्प | एरोमैटिक हर्बल प्रोडक्ट |
6 | हरिद्वार | जगरी | शहद |
7 | नैनीताल | ऐपण कला | कैंडल क्राफ्ट |
8 | पिथौरागढ़ | ऊन | मुनस्यारी राजमा |
9 | पौड़ी गढ़वाल | हर्बल | लकड़ी के फर्नीचर |
10 | रुद्रप्रयाग | कलाकृति हस्तशिल्प | प्रसाद |
11 | टिहरी गढ़वाल | नेचुरल फाइबर | टिहरी नथ |
12 | उधमसिंह नगर | मेंथा आयल | मूँज ग्रास |
13 | उत्तरकाशी | ऊन हस्तशिल्प | एप्पल बेस्ड |