सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) एक छोटा योजना है जिसे बालिकाओं के लिए विशेष रुप से बनाया गया है एवं इसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के एक भाग के रूप में पेश किया गया था। सुकन्या समृद्धि योजना खाते (Sukanya Samriddhi Yojana Account) पर वर्तमान इंटरेस्ट रेट 7.6% है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं की स्कूली शिक्षा एवं शादी की लागत को कवर करने के लिए है।
Sukanya Samriddhi Yojana 2023 Overview.
योजना का नाम | सुकन्या समृद्धि योजना |
योजना के लाभार्थी | 0 से लेकर 10 वर्ष तक की बालिकाएं |
निवेश की राशि | न्यूनतम ₹250 एवं अधिकतम ₹1.5 लाख तक |
निवेश की समय सीमा | 15 वर्ष |
निवेश की मैच्योरिटी की समय सीमा | 15 वर्ष |
एक परिवार में कितने लोग योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं | एक परिवार में 2 बालिकाएं योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं |
भारतीय रिजर्व बैंक के द्वारा हाल ही में अपने रेपो रेट में वृद्धि की है जिसके कारण से
- Advertisement -
भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा हाल ही में रेपो दर में वृद्धि और बढ़ती मुद्रास्फीति के कारण सुकन्या समृद्धि योजना खाते (Sukanya Samriddhi Yojana Account) SSY पर ब्याज दर में वृद्धि हो सकती हैं।
सुकन्या समृद्धि योजना खाते (Sukanya Samriddhi Yojana Account) मैं ₹250 से लेकर अधिकतम ₹1.5 लाख तक जमा किया जा सकता हैं। इस योजना में खाता खुलवाने के कुछ अन्य लाभ अभी है जैसे उच्च ब्याज दर मिलना, टेक्स्ट में बचत, लॉक इन अवधि, खाते की शेष राशि का भुगतान और पॉलिसीधारक को ब्याज दर का भुगतान जब यह योजना खाता परिपक्व हो जाता है एवं योजना के परिपक्व होने के लंबे समय बाद तक इस पर ब्याज भुगतान शामिल होता हैं।
Sukanya Samriddhi Yojana Features क्या है ?
- बालिका के 10 वर्ष की आयुसीमा तक पहुंचने तक अभिभावक या माता-पिता के द्वारा खाते का संचालन किया जा सकता हैं।
- 18 वर्ष की आयु सीमा प्राप्त करने के बाद बालिका को खाते का संचालन स्वयं करना चाहिए।
- एक वित्तीय वर्ष में एक SSY खाते में न्यूनतम ₹500 और अधिकतम ₹1.5 लाख जमा कराए जा सकते हैं जो 100 के गुणांक में होने चाहिए।
- SSY योजना मैं जमा करने की अवधि 15 साल तक है जबकि यह योजना 21 वे वर्ष में मैच्योर होती है।
- SSY खाते को आसानी से पोस्ट ऑफिस से बैंक में या बैंक से पोस्ट ऑफिस में भारत में कहीं भी ट्रांसफर किया जा सकता है। जिसके लिए किसी प्रकार का चार्ज नहीं लिया जाता है। मात्र खाताधारकों अपने पते के परिवर्तन का प्रमाण पेश करना होता है यदि वह उस प्रमाण को पेश करने में असमर्थ होता है तो उनसे ₹100 चार्ज लिया जाता है।
- खाते में जमा करना या ऑनलाइन ट्रांसफर करना, डिमांड ड्राफ्ट, चेक या नकद के रूप में किया जा सकता है।
Sukanya Samriddhi Yojana Eligibility Criteria क्या है ?
- बालिका भारत की निवासी होनी चाहिए।
- बालिका के माता-पिता या कानूनी अभिभावकों के द्वारा बालिका की तरफ से 10 वर्ष की आयु सीमा तक पहुंचने तक सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) अकाउंट खोल सकते हैं।
- एक परिवार में दो लड़कियों के लिए खाता खोलने की अधिकतम संख्या दो है।
- जुड़वा बालिकाओं के मामले में तीसरा सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) अकाउंट खोला जा सकता है।
आधार कार्ड से पर्सनल लोन कैसे ले ?, Aadhaar Card Se Personal Loan Kaise Le 2023 Me ?
Sukanya Samriddhi Yojana Documents Requirements क्या है ?
- आवेदक को SSY खाता खोलने वाला फॉर्म भरना होगा।
- अकाउंट ओपनिंग करते समय आवेदक बालिका का जन्म प्रमाण पत्र जमा करना होगा।
- अकाउंट ओपनिंग के लिए जमाकर्ता का आईडी प्रूफ एवं एड्रेस प्रूफ जमा करना होगा।
- एक जन्म के आदेश के तहत कई बच्चों के जन्म के मामले में एक चिकित्सा प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
- कोई अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज जो बैंक या डाकघर के द्वारा मांगा जाएगा।
Sukanya Samriddhi Yojana Account Withdrawal कब किया जा सकता है ?
- SSY के तहत जब बालिका की आयु सीमा 18 वर्ष की हो जाती है या बालिका दसवीं कक्षा पास कर चुकी हो उसके पश्चात SSY अकाउंट से निकासी की अनुमति मिलती है।
- पिछले फाइनेंसियल ईयर के अंत में अकाउंट में उपलब्ध राशि का 50% तक निकालने की अनुमति मिलती है।
- विड्रोल एकमुश्त या किश्तों में भी किया जा सकता है, प्रति वर्ष एक से अधिक नहीं, अधिकतम पांच वर्षों के लिए, निर्दिष्ट सीमा के अधीन और शुल्क/अन्य शुल्कों की वास्तविक आवश्यकता के अधीन।
Sukanya Samriddhi Yojana Account Opening Kaise Kare ?
- बैंक या डाकघर की निकटतम शाखा में जाकर आवेदन पत्र भरें।
- फॉर्म भरने के पश्चात इसके साथ बताए गए आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करें।
- आवेदक पहली जमा राशि का भुगतान ₹250 से लेकर ₹100000 के बीच कुछ भी कर सकता है।
- आवेदक का आवेदन पत्र एवं भुगतान राशि को बैंक या डाकघर के द्वारा वेरीफाइड किया जाएगा, यदि आवेदक के द्वारा उपलब्ध सभी जानकारी सही पाई जाती है तो उसके पश्चात SSY अकाउंट ओपन हो जाता है।
Sukanya Samriddhi Yojana Account Opening Post Office Me Kaise Kare ?
- आपको सर्वप्रथम अपने नजदीकी डाकघर पर जाना है और SSY अकाउंट ओपनिंग का फॉर्म लेना होगा।
- यदि आपका डाकखाने में कोई बचत खाता है तो आप उस बचत खाते का भी उल्लेख करें।
- यदि आपका डाकघर में बचत खाता है तो अपनी खाता संख्या का उल्लेख करें।
- ‘To The Postmaster’ के तहत डाकघर की ब्रांच की डिटेल एवं एड्रेस लिखें।
- आवेदक की ताजा तस्वीर पोस्ट करें।
- आवेदक आवेदन पत्र में अपने नाम का उल्लेख करें एवं विकल्प में ‘सुकन्या समृद्धि योजना’ का उल्लेख करें।
- रिलेवेंट इंफॉर्मेशन ‘Account Type’ और ‘Account Holder Type’ के अंतर्गत प्रदान करें।
- खाता खोलने के बाद जमा की जाने वाली राशि का भी उल्लेख करें।
- अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे लिंग, आधार संख्या, पैन, पता आदि प्रदान करें।
- प्रदान की गई सभी सूचनाओं को प्राधिकृत करने के लिए पृष्ठ 1 पर हस्ताक्षर करें।
- यदि आप अपने खाते में जमा की जाने वाली राशि के लिए स्थायी निर्देश निर्धारित करना चाहते हैं तो पृष्ठ 2 अनुभाग (5) में विवरण प्रदान करें।
- एसएसए के बगल में स्थित स्क्वायर बॉक्स को चेक करें कि कोई अन्य SSY Account नहीं बनाया गया है।
- आवेदन दिनांक के साथ हस्ताक्षर करें।
- नॉमिनेशन की डिटेल उपलब्ध कराएं।
- आवेदक के निरक्षर होने की स्थिति में दो गवाह प्राप्त करें और उनके हस्ताक्षर प्राप्त करें।
- नामांकन अनुभाग के अंत में स्थान, दिनांक और हस्ताक्षर प्रदान करें।
Sukanya Samriddhi Yojana Account Online Payment Kaise Kare ?
- अपने मोबाइल फोन पर IPBB App को डाउनलोड करें।
- अपने बैंक खाते से अपने IPBB अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करें।
- अपने IPBB Account में लॉग इन करें और ‘DOP Product’ के तहत ‘सुकन्या समृद्धि योजना’ चुनें।
- अपना SSY अकाउंट नंबर एवं कस्टमर आईडी प्रदान करें।
- जितनी राशि का भुगतान करना चाहते हैं उसका चयन करें।
- वह राशि चुनें जिसका आप भुगतान करना चाहते हैं किश्त के रूप में।
- एक बार जब रूटीन स्थापित हो जाएगा उसके पश्चात IPBB के द्वारा आपको इसके बारे में सूचित कर दिया जाएगा।
- आपके IPBB अकाउंट से प्रत्येक बार पैसा ट्रांसफर होने पर आपको इसकी सूचना उपलब्ध कराई जाती है।
Sukanya Samriddhi Yojana Account समय से पहले बंद करने पर ?
सुकन्या समृद्धि योजना खाते को समय से पहले बंद किया जा सकता है लेकिन यह समय खाता खोलने के 5 साल बाद निम्नलिखित शब्दों के आधार पर खाते को बंद किया जा सकता है :-
- Advertisement -
- खाताधारक की यदि मृत्यु हो जाती है। (मृत्यु की तारीख से भुगतान की तारीख तक PO बचत खाता ब्याज दर लागू होगी)।
- अत्यधिक अनुकंपा के आधार पर।
- (i) खाता धारक की जान जोखिम में डालने वाली मृत्यु।
- (ii) अभिभावक की मृत्यु जिसके द्वारा खाता संचालित किया गया।
- (iii) इस तरह के बंद करने के लिए आवश्यक दस्तावेज और आवेदन पूरा करें।
- (vi) खाते को समय से पहले बंद करने के लिए संबंधित डाकघर में पासबुक के साथ निर्धारित आवेदन पत्र जमा करें।
Sukanya Samriddhi Yojana Tax Benefits Kya hai ?
सुकन्या समृद्धि योजना में निम्न लाभ उपलब्ध कराए जाते हैं जिसका विवरण नीचे दिया गया है :-
- आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 80C के तहत, योजना के लिए किए गए योगदान के लिए ₹1.5 लाख तक के कर लाभ प्रदान किए जाते हैं।
- योजना से प्राप्त होने वाला इंटरेस्ट अमाउंट भी टैक्स फ्री होता है।
- मेच्योरिटी अमाउंट या विड्रोल अमाउंट के लिए टैक्स बेनिफिट प्रदान किए जाते हैं।
Sukanya Samriddhi Yojana Interest Rate Kya hai ?
वर्तमान में सुकन्या समृद्धि योजना पर उपलब्ध ब्याज दर 7.6% है यह ब्याज दर सालाना आधार पर कैलकुलेट की जाती है। एवं तिमाही आधार पर निर्धारित की जाती है। SSY की अवधि पूरी होने या बालिका के एनआरआई या गैर नागरिक बनने की स्थिति में भी ब्याज देय नहीं होता है।
Sukanya Samriddhi Yojana Calculator प्रीमियम राशि की गणना करने के लिए ?
सुकन्या समृद्धि योजना के प्रीमियम की गणना सुकन्या समृद्धि योजना कैलकुलेटर के माध्यम से एक उदाहरण के द्वारा समझने का प्रयास करते हैं यदि माता-पिता के द्वारा बालिका के लिए प्रतिवर्ष ₹100000 डिपाजिट किए जाते हैं। जो वार्षिक ब्याज दर 7.6% है, इस आधार पर प्रतिवर्ष कितना ब्याज प्राप्त होगा और ब्याज राशि और मूलधन को जोड़कर बैलेंस कितना होगा यह सब नीचे टेबल में देखें :-
वर्ष | फाइनेंशियल ईयर | प्रतिवर्ष निवेश राशि | प्रतिवर्ष ब्याज राशि | प्रतिवर्ष का SSY अकाउंट बैलेंस |
---|---|---|---|---|
1 | 2020-2021 | ₹1,00,000 | ₹7,600 | ₹1,07,600 |
2 | 2021-2022 | ₹1,00,000 | ₹15,777.60 | ₹2,23,378 |
3 | 2022-2023 | ₹1,00,000 | ₹24,576.72 | ₹3,47,955 |
4 | 2023-2024 | ₹1,00,000 | ₹34,044.60 | ₹4,82,000 |
5 | 2024-2025 | ₹1,00,000 | ₹44,232.00 | ₹6,26,232 |
6 | 2025-2026 | ₹1,00,000 | ₹55,193.64 | ₹7,81,426 |
7 | 2026-2027 | ₹1,00,000 | ₹66,988.32 | ₹9,48,414 |
8 | 2027-2028 | ₹1,00,000 | ₹79,679.52 | ₹11,28,094 |
9 | 2028-2029 | ₹1,00,000 | ₹93,335.16 | ₹13,21,429 |
10 | 2029-2030 | ₹1,00,000 | ₹1,08,028.56 | ₹15,29,458 |
11 | 2030-2031 | ₹1,00,000 | ₹1,23,838.80 | ₹17,53,297 |
12 | 2031-2032 | ₹1,00,000 | ₹1,40,850.60 | ₹19,94,148 |
13 | 2032-2033 | ₹1,00,000 | ₹1,59,155.28 | ₹22,53,303 |
14 | 2033-2034 | ₹1,00,000 | ₹1,78,851.00 | ₹25,32,154 |
15 | 2034-2035 | ₹1,00,000 | ₹2,00,043.72 | ₹28,32,198 |
16 | 2035-2036 | 0 | ₹2,15,247.00 | ₹30,47,445 |
17 | 2036-2037 | 0 | ₹2,31,605.88 | ₹32,79,051 |
18 | 2037-2038 | 0 | ₹2,49,207.84 | ₹35,28,259 |
19 | 2038-2039 | 0 | ₹2,68,147.68 | ₹37,96,407 |
20 | 2039-2040 | 0 | ₹2,88,526.92 | ₹40,84,934 |
21 | 2040-2041 | 0 | ₹3,10,455.00 | ₹43,95,389 |
Sukanya Samriddhi Yojana Account किन-किन बैंकों में खोला जा सकता है ?
सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट को भारतवर्ष में स्थित सभी पोस्ट ऑफिस में तो खोला ही जा सकता है। उसके साथ-साथ भारत के कुछ बैंकों की सूची है जिसमें यह खाता खोला जा सकता है :-
- भारतीय स्टेट बैंक
- यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया
- यूको बैंक
- पंजाब नेशनल बैंक
- ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स
- इंडियन बैंक
- आईसीआईसीआई बैंक
- कॉर्पोरेशन बैंक
- केनरा बैंक
- बैंक ऑफ इंडिया
- ऐक्सिस बैंक
- इलाहाबाद बैंक
- विजय बंक
- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
- सिंडिकेट बैंक
- पंजाब एंड सिंध बैंक
- इंडियन ओवरसीज बैंक
- आईडीबीआई बैंक
- देना बैंक
- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
- बैंक ऑफ महाराष्ट्र
- बैंक ऑफ बड़ौदा
- आंध्रा बैंक
Sukanya Samriddhi Yojana Disadvantage क्या है ?
What Are The Sukanya Samriddhi Yojana Disadvantage : सुकन्या समृद्धि योजना से प्राप्त होने वाले लाभ का विवरण हम पहले ही पोस्ट में कर चुके हैं। लेकिन योजना संबंधित कुछ कमियों के बारे में भी हम आपको बताना चाहते हैं जिनका नीचे विस्तार से बताया जाएगा :-
योजना में निवेश लंबे समय के लिए करना पड़ता है.
सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश लंबे समय के लिए करना पड़ता है आवेदक को 15 साल तक पैसा जमा करना होता है एवं उसके बाद अगले 6 वर्षों तक प्रतीक्षा करनी पड़ती है। जब बालिका की आयु 21 वर्ष हो जाती है तब इस खाते की मैच्योरिटी पर राशि की निकासी की जा सकती है। आपने देखा होगा जब यह योजना प्रारंभ हुई थी तो ब्याज दर अधिक थी लेकिन वर्तमान में 7.6% है, यदि ब्याज दर घटती है तो इस अकाउंट में मिलने वाले लाभ में भी कमी आती है कुछ विशेष परिस्थितियों में इस राशि को पहले निकाला जा सकता है। जैसे बालिका के विवाह के लिए या अन्य कुछ परिस्थिति मैं,
- Advertisement -
सुकन्या समृद्धि योजना के अलावा अन्य निवेश के विकल्प उपलब्ध है.
सुकन्या समृद्धि योजना के अलावा बाजार में निवेश के अन्य विकल्प उपलब्ध है। जिसमें से एक एफडी है जिसमें आप 5 से 6 साल के लिए निवेश कर सकते हैं। और इस निवेश पर लगभग सुकन्या समृद्धि योजना पर मिलने वाली ब्याज दर के बराबर ब्याज मिलता है, इसके साथ-साथ अन्य निवेश के विकल्पों में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान, म्यूच्यूअल फंड आदि उपलब्ध है जिनमें आप इतने समय के लिए निवेश करके बहुत अच्छा एवं अधिक रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं।
प्रत्येक वर्ष निवेश करने की अधिकतम राशि डेढ़ लाख रुपए तक है.
सुकन्या समृद्धि योजना में प्रति वर्ष अधिकतम निवेश करने की राशि ₹1.5 लाख तक है यदि आप उससे ऊपर निवेश करते हैं तो उस पर आपको कोई ब्याज प्राप्त नहीं होगा।
अधिकतम 10 वर्ष तक की बालिकाओं को ही योजना का लाभ.
सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ 0 वर्ष से लेकर 10 वर्ष तक की आयु तक ही बालिकाओं के लिए उपलब्ध है। उससे अधिक आयु की बालिकाओं के लिए यह अकाउंट ओपन नहीं होता है।
परिवार में मात्र 2 बालिका का खाता खुलेगा.
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत एक परिवार में मात्र दो ही बालिकाओं के खाता खुल सकते हैं यदि एक परिवार में 3 या 4 बालिकाएं है तो सब का खाता नहीं खुल सकता जिसमें से मात्र 2 जनों का ही खाता खोला जा सकता है।
Sukanya Samriddhi Yojana Customer Care Number Kya hai ?
सुकन्या समृद्धि योजना के लिए पोस्ट ऑफिस के ग्राहक सेवा नंबर पर संपर्क करके अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है 18002666868 , इसके अलावा यदि आप अन्य किसी बैंक में सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट खोल रहे हैं। तो उस बैंक के कस्टमर केयर पर बात करके योजना संबंधी कोई जानकारी ले सकते हैं। और यदि कोई समस्या है तो उसका समाधान करवा सकते हैं।
Please check this link=https://india.gov.in/sukanya-samriddhi-yojna
FAQ- Sukanya Samriddhi Yojana.
Sukanya Samriddhi Yojana Account Open कौन कर सकता है ?
सुकन्या समृद्धि योजना मैं खाता खोलने के लिए बालिका के माता-पिता या कानूनी अभिभावक इस खाते को खोल सकते हैं।
Sukanya Samriddhi Yojana का लाभ एनआरआई ले सकते हैं ?
सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ फिलहाल NRI आवेदकों के लिए नहीं हैं।
यदि लाभार्थी बालिका की किसी अप्रत्याशित कारणों से मृत्यु हो जाती है तो क्या होता है ?
यदि लाभार्थी बालिका की किसी अप्रत्याशित कारणों से मृत्यु हो जाती है तो इस परिस्थिति में सुकन्या समृद्धि योजना खाता बंद कर दिया जाता है एवं इस खाते में मौजूद आय बालिका के अभिभावकों को स्थानांतरित कर दी जाती है।
Sukanya Samriddhi Yojana Account मैं कितनी राशि निवेश कर सकते हैं ?
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत निम्नतम ₹250 एवं अधिकतम ₹1.5 लाख तक प्रतिवर्ष निवेश कर सकते हैं।
क्या सुकन्या समृद्धि योजना पूरे भारतवर्ष में उपलब्ध है ?
हां सुकन्या समृद्धि योजना पूरे भारतवर्ष में सभी डाकघरों में एवं ऊपर बताए गए बैंकों की सूची मैं उपलब्ध हैं।
क्या सुकन्या समृद्धि योजना खाता ट्रांसफर किया जा सकता है ?
हां सुकन्या समृद्धि योजना खाता एक बैंक से दूसरे बैंक या एक डाकघर से दूसरे डाकघर में ट्रांसफर किया जा सकता हैं।
सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ कौन उठा सकते हैं ?
सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ एक या दो बालिकाओं वाले माता-पिता या कानूनी अभिभावक ही इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
एक बालिका के नाम पर कितने सुकन्या समृद्धि योजना खाते खोले जा सकते हैं ?
एक बालिका के नाम पर केवल एक ही सुकन्या समृद्धि योजना खाता खोला जा सकता है यदि दूसरी बालिका है तो उसके नाम पर अलग से दूसरा सुकन्या समृद्धि योजना खाता खोला जा सकता हैं।
Sukanya Samriddhi Yojana Account मैं धनराशि जमा नहीं कराई जाती है तो क्या होगा ?
यदि सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट में न्यूनतम वार्षिक राशि ₹250 नहीं जमा कराए जाते हैं तो अकाउंट डीएक्टिवेट हो जाएगा। इस अकाउंट को एक्टिवेट करवाने के लिए ₹50 का शुल्क भुगतान करना पड़ेगा।
क्या सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट ऑनलाइन ओपन किया जा सकता है ?
वर्तमान में सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट ऑनलाइन ओपन करने का कोई प्रावधान नहीं है फिलहाल यह अकाउंट ऑफलाइन माध्यम से ही खोले जा रहे हैं।
क्या Sukanya Samriddhi Yojana मैं लोन लिया जा सकता है ?
नहीं सुकन्या समृद्धि योजना में फिलहाल लोन लेने का कोई विकल्प नहीं हैं। इस योजना में बालिका के 18 वर्ष पूर्ण होने पर 50% तक राशि की निकासी की जा सकती है एवं 21 वर्ष पूर्ण होने पर पूरी राशि की निकासी की जा सकती है।