UPI transaction limit : नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के द्वारा जारी आंकड़ों से यह पता चलता है कि यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस, जिसे UPI के नाम से जाना जाता है के माध्यम से अगस्त महीने में ₹657 करोड़ का लेनदेन किया गया था। महीने-दर-महीने के आधार पर यदि बात करें तो UPI के माध्यम से लेनदेन मात्रा के संदर्भ में 4.6% एवं मूल्य के संदर्भ में 1% की वृद्धि हुई है।
UPI transaction की अप्रत्याशित वृद्धि के पीछे प्रमुख कारण उपयोगकर्ता के द्वारा परेशानी मुक्त तरीके से लेनदेन किया जा सकता है इसी कारण से इसके उपयोग में वृद्धि हो रही है।
- Advertisement -
UPI transaction limit : UPI (यूपीआई) क्या है ?
यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) के द्वारा विकसित की गई एक इंसटेंट भुगतान प्रणाली है जो आरबीआई के द्वारा रेगुलेटेड एंटिटी है। UPI को IMPS के बुनियादी ढांचे पर बनाया गया है इसके माध्यम से व्यक्तियों को किसी भी दो पक्षों के बैंक खातों के बीच तुरंत धनराशि ट्रांसफर करने की अनुमति देता है।
UPI transaction limit : UPI (यूपीआई) कैसे काम करता है ?
यूजर्स को सिर्फ एक वर्चुअल पेमेंट एड्रेस (VPA) सेट करना होता है और फिर पैसे भेजने होंगे। इसमें एक स्मार्टफोन ऐप में एक से अधिक बैंक खातों को लिंक कर सकते हैं एवं IFSC कोड और खाता संख्या प्रदान करके फंड ट्रांसफर कर सकते हैं। यह एक रियल टाइम पेमेंट सिस्टम है जहां वास्तविक समय के आधार पर तुरंत धन जमा किया जाता है।
व्यक्ति इस पद्धति के माध्यम से पैसे ट्रांसफर करने के लिए BHIM UPI App और अपने बैंकों के मोबाइल ऐप के अलावा फोनपे, पेटीएम और गूगल पे जैसे विभिन्न भुगतान ऐप का उपयोग कर सकते हैं।
Google Pay उपभोगताओ के लिए एक क्लिक में 1 लाख तक का लोन ..अधिक जाने | Google Pay Loan |
- Advertisement -
UPI transaction limit : UPI लेन-देन की सीमा कितनी है ?
आरबीआई और NPCI ने प्रति उपयोगकर्ता के लिए दैनिक लेनदेन की सीमा ₹200000 रखी है। इसमें कोई न्यूनतम मूल्य नहीं है। एनपीसीआई लिमिट के तहत बैंक के द्वारा स्वयं भी अपनी यूपीआई ट्रांजैक्शन लिमिट सेट की जा सकती हैं। नतीजतन, कुछ बैंकों के द्वारा अपने ग्राहकों पर यूपीआई लेनदेन की सीमा कम कर दी है। Google Pay UPI Transaction Limit Per Day भी ₹100000 है,
यहां बैंकों द्वारा निर्धारित कुछ प्रति-लेनदेन सीमाएं और UPI Transaction Limit Per Day दी गई है:
बैंक का नाम | सिंगल ट्रांजैक्शन लिमिट | लिमिट/प्रतिदिन |
---|---|---|
एसबीआई बैंक (SBI UPI Transaction Limit ) | ₹100000 | ₹100000 |
एचडीएफसी बैंक | ₹100000 | ₹100000 |
आईसीआईसीआई बैंक | ₹10000(₹25000 गूगल पे यूजर के लिए) | ₹10000(₹25000 गूगल पे यूजर के लिए) |
आंध्र बैंक | ₹100000 | ₹100000 |
एक्सिस बैंक | ₹100000 | ₹100000 |
केनरा बैंक | ₹10000 | ₹25000 |
देना बैंक | ₹100000 | ₹100000 |
सिटीबैंक | ₹100000 | ₹100000 |
सिटी यूनियन बैंक | ₹100000 | ₹100000 |
बैंक ऑफ बड़ौदा | ₹25000 | ₹100000 |
बैंक ऑफ इंडिया | ₹10000 | ₹100000 |
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया | ₹25000 | ₹25000 |
बैंक ऑफ महाराष्ट्र | ₹100000 | ₹100000 |