यह उत्सव मां गंगा के पृथ्वी पर अवतरण दिवस के रूप में मनाया जाता है।

गंगा दशहरा, भारत में मां गंगा का सम्मान करने वाला एक महत्वपूर्ण त्योहार है

जो हिंदू कैलेंडर के अनुसार ज्येष्ठ के महीने में शुक्ल पक्ष के दसवें दिन (दशमी तिथि) को मनाया जाता है।

ग्रेगोरियन कैलेंडर में, यह दिन आम तौर पर मई या जून में पड़ता है।

इस वर्ष गंगा दशहरा 30 मई 2023 मंगलवार को मनाया जाएगा।

राजा भागीरथ के द्वारा आकाशीय गंगा नदी को पृथ्वी पर लाने के लिए भगवान ब्रह्मा की घोर तपस्या एवं प्रार्थना की थी।

भगवान ब्रह्मा के द्वारा राजा भगीरथ की भक्ति एवं तपस्या से प्रसन्न होकर उनकी इस इच्छा को स्वीकार कर लिया गया था 

इसके पश्चात भगवान शिव से अनुरोध किया कि वे अपने जटाओं में शक्तिशाली गंगा को प्राप्त करें एवं उसे धीरे से पृथ्वी पर छोड़ दें।