20 दिसंबर 1960 को जन्मे त्रिवेन्द्र सिंह रावत एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं।

रावत 1979 से 2002 तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य रहे।

वह उत्तराखंड राज्य में संगठन सचिव के पद पर रहे।

रावत 2002 में राज्य के पहले विधान सभा चुनाव में डोईवाला से चुने गए।

उन्होंने 2007 के चुनावों में अपनी सीट बरकरार रखी और राज्य के कृषि मंत्री के रूप में कार्य किया।

भाजपा सदस्य के रूप में, रावत ने झारखंड के प्रभारी  के रूप में कार्य किया।

2017 में वह दोबारा डोईवाला से जीते और अपनी पार्टी की जीत के बाद मुख्यमंत्री बने।

लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने त्रिवेंद्र सिंह रावत को हरिद्वार लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी घोषित किया है