SCSS खाते को आवेदक न्यूनतम ₹1000 से या ₹1000 के गुणक में किसी भी धनराशि के साथ खोला सकता है जो ₹15 लाख से अधिक नहीं होगा।

 जमाकर्ता पांच वर्ष की मैच्योरिटी पीरियड के बाद खाते को और तीन साल की समय अवधि के लिए बढ़ा सकता है।

 SCSS खाते में जमा की गई राशि पर आरबीआई के द्वारा निर्देशित तिमाही आधार पर ब्याज दर लगाई जाती है। वर्तमान में यह 01.04.2020 से 7.40% प्रति वर्ष है।

यदि प्रत्येक तिमाही में खाताधारक के द्वारा देय ब्याज का दावा नहीं किया जाता है, तो ऐसे खाताधारक को अतिरिक्त ब्याज नहीं मिलेगा।

जॉइंट-अकाउंट में जमा की गई पूरी धनराशि केवल पहले अकाउंट होल्डर को ही देय होगी।

दोनों पति-पत्नी एक-दूसरे के साथ सिंगल अकाउंट और ज्वाइंट अकाउंट खोल सकते हैं।

जमाकर्ता के द्वारा एक व्यक्ति या एक से अधिक व्यक्तियों को नॉमिनी बना सकता है।

जमाकर्ता द्वारा किया गया नामांकन कैंसिल या चेंज किया जा सकता है।

खाता खोलने समय जमा की गई धनराशि का भुगतान 5 वर्ष की समाप्ति पर या उसके बाद 8 वर्ष की समाप्ति के बाद किया जाएगा।

एक खाते से एक से अधिक निकासी की अनुमति नहीं होगी।