Uttarakhand SETU का उद्देश्य क्या होगा ?

उत्तराखंड राज्य के द्वारा अब राज्य योजना आयोग को समाप्त कर दिया गया है।

राज्य सरकार के द्वारा नीति आयोग की तर्ज पर अब सशक्त उत्तराखंड @2025 के लक्ष्य को पूरा करने के लिए स्टेट इंस्टीट्यूट फॉर इंपावरिंग एंड ट्रांसफॉर्मिंग उत्तराखंड (सेतु) का गठन किया गया है

जन आवश्यकताओं को समझकर उनको पूरा करने की कार्य योजना बनाएगा।

सभी समूहों का समावेश करेगा। राज्य के युवाओं के लिए अवसरों की समानता। पर्यावरण के संरक्षण के साथ सतत विकास।

सेतु के संगठन का जो ढांचा होगा उसमें मुख्यमंत्री अध्यक्ष होंगे।

यदि मुख्यमंत्री स्वयं नियोजन मंत्री भी होंगे तो, उनके द्वारा उपाध्यक्ष पद के लिए किसी भी मंत्री को नामित किया जा सकता है।

SETU के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी को मुक्त बाजार से लिया जाएगा।

राज्य सरकार के सभी मंत्री इसके सदस्य होंगे।

राज्य सरकार के सभी मंत्री इसके सदस्य होंगे।