हरिद्वार : आगामी निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी की मेयर प्रत्याशी अमरेश देवी बालियान की जीत की संभावनाएं बढ़ती जा रही हैं। कांग्रेस पार्टी का जनसंपर्क अभियान, जिसमें पार्टी कार्यकर्ता कोरी-डोर मुक्त, नशा मुक्त, अपराध मुक्त और मेडिकल कॉलेज के निजीकरण का विरोध कर रहे हैं, हरिद्वार वासियों के बीच मजबूत समर्थन प्राप्त कर रहा है। कांग्रेस नेता मनोज सैनी ने इस दौरान कहा कि हरिद्वार में आगामी मेयर चुनाव में कांग्रेस का ही विजय रथ होगा।
कांग्रेस पार्टी ने एक महत्वपूर्ण जनसंपर्क अभियान के तहत, नया हरिद्वार कॉलोनी स्थित कांग्रेस सेवादल के कार्यालय में तीर्थ पुरोहित ब्राह्मणों से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर श्रेय शर्मा, यश शुक्ला, रेवांत शर्मा, राहुल पांडेय सहित ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चारण कर कांग्रेस की जीत के लिए विजय तिलक किया।
- Advertisement -
वरुण बालियान (मेयर प्रत्याशी अमरेश बालियान के पुत्र) ने कहा कि चुनाव की तिथि नजदीक आते ही कांग्रेस का जन समर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे यह साफ है कि हरिद्वार में अगला मेयर कांग्रेस का ही होगा।
महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने भी भाजपा की नीतियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जनता ने कांग्रेस को चुना है और इस बार मेयर कांग्रेस का होगा। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुरली मनोहर और सोम त्यागी ने भी जनता की बढ़ती समर्थन को स्पष्ट किया।
ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा ने कांग्रेस की सभा में जुटी भीड़ को चुनाव के परिणाम के संकेत के रूप में देखा और कहा कि कांग्रेस की जीत निश्चित है।
कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और सदस्य भी उपस्थित थे, जिनमें अनिल भास्कर, विभाष मिश्रा, कैश खुराना, दीपक टंडन, लता जोशी, शशि झा, और अन्य ने भी कांग्रेस के पक्ष में अपने विचार रखे।
- Advertisement -
कांग्रेस के इस अभियान में हरिद्वार की जनता ने बदलाव की ओर कदम बढ़ाया है, और आगामी चुनाव में कांग्रेस की भारी जीत की उम्मीद जताई जा रही है।