मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में ‘वो 17 दिन’ पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक में सिल्क्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों के कष्टदायक अनुभवों का वर्णन किया गया है।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री धामी ने सिल्क्यारा सुरंग हादसे से जुड़े अपने अनुभवों को साझा किया और 41 श्रमिकों को सुरक्षित निकालने की महत्वपूर्ण उपलब्धि पर प्रकाश डाला। उन्होंने बचाव अभियान की सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन को दिया।
- Advertisement -
मुख्यमंत्री ने पुस्तक के लेखक राजीव रंजन सिंह को भी बधाई दी और पुस्तक को सकारात्मक और ज्ञानवर्धक बताया।
कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष श्याम जाजू, पूर्व सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी और लेखक राजीव रंजन सिंह मौजूद थे।