हरिद्वार : कालेश्वर महादेव मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे वार्षिक महोत्सव एवं सम्मान समारोह 2023 पर मुख्य अतिथि सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक जी को निमंत्रण दिया गया।
समाज कल्याण के लिए कार्यरत “कालेश्वर महादेव मानव सेवा ट्रस्ट” द्वारा 21 अगस्त 2023 को वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों से शामिल दिव्यांग गोल्ड मेडलिस्ट एवं वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर साथियों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने अनेकों मुश्किलों के बावजूद ऊँचाईयों को छुआ, देश का मान बढ़ाया और समाज के लिए प्रेरणा के स्रोत बने।
- Advertisement -
संस्था अध्यक्ष वैशाली ने बताया कालेश्वर महादेव मानव सेवा ट्रस्ट दिव्यांग सेवा, विधवा सेवा, वृद्ध सेवा, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण आदि क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। इस मौके पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान जी, ओम प्रकाश जमदग्नि जी, पूजा पाल आदि मौजूद रहे।