गोपेश्वर (उत्तराखंड), 13 फरवरी (PTI) उत्तराखंड में विष्णुप्रयाग पनबिजली परियोजना के पास रविवार शाम पहाड़ी ढलान पर हिमस्खलन हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
चमोली जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एन के जोशी ने सोमवार को कहा कि जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है, हिमालय में इस तरह के हिमस्खलन सामान्य हैं। हिमस्खलन के बाद 420 मेगावाट जलविद्युत परियोजना के बैराज स्थल के करीब पहाड़ से बर्फ का ढेर नीचे गिर गया।
- Advertisement -
बैराज बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के करीब है और खिरोन नदी से कुछ सौ मीटर नीचे है, जिसे अलकनंदा नदी की सबसे खतरनाक सहायक नदियों में से एक माना जाता है। (पीटीआई)