Warning: Undefined array key 6 in /home/u347405708/domains/bimaloan.net/public_html/wp-content/plugins/ad-inserter/class.php on line 8208
Haridwar News : मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा समस्त देश भर में महा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है. यह क्रम जिले से लेकर मंडलों तक में चलाया जा रहा है।
भाजपा युवा मोर्चा मध्य हरिद्वार (BJP Yuva Morcha Central Haridwar) के द्वारा मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जनसंपर्क अभियान चला रखा है।
- Advertisement -
भाजपा युवा मोर्चा मध्य हरिद्वार (BJP Yuva Morcha Central Haridwar) के द्वारा वार्ड न 15 के बूथ न.169,170,171 में घर-घर जाकर जनसंपर्क कर मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के महाअभियान में सहभागिता की।
भाजपा युवा मोर्चा मध्य हरिद्वार द्वारा आयोजित इस जनसंपर्क अभियान में सहभागी पार्षद विवेक उनियाल जी, ओर मण्डल अध्यक्ष राजेश शर्मा जी ओर उपस्थित पदाधिकारी युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष तुशांक भट्ट, महामंत्री हर्षित त्रिपाठी, उपाध्यक्ष कुमार शानू, मीडिया प्रभारी युवराज शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी शिवम् शर्मा ओर कोषाध्यक्ष अंकित शर्मा ओर समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहें।