मुंबई, 20 जुलाई, 2023: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में “भारी से बहुत भारी” बारिश की भविष्यवाणी की है। आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस का कहना है कि हम उत्तर भारत में वर्तमान वर्षा की स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं, जो पिछले कुछ दिनों में तेज हो गई है। उत्तर भारत में लगातार हो रही इस बारिश ने सामान्य जनजीवन को काफी प्रभावित किया है और कई क्षेत्रों में बाढ़ आ गई है। नदियों में जल स्तर बढ़ गया है। ऐसे में हम लोगों से अपील करते हैं कि वे सुरक्षित रहें और अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी का पालन करें और बहुत जरूरी हो तो ही बाहर निकलें।
कंपनी का कहना है कि इन मौसम की स्थितियों के संभावित गंभीर प्रभाव को समझते हुए, आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस इस चुनौतीपूर्ण अवधि के दौरान समर्थन बढ़ाने और आपकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यहां है। हम आपको भारी बारिश के प्रतिकूल प्रभावों से खुद को और अपने जरूरी और कीमती सामानों को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक सावधानी बरतने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
- Advertisement -
भारी बारिश की स्थिति को ध्यान में रखते हुए, हम आपसे अपनी और अपने सामान की सुरक्षा के लिए प्रीवेंटिव यानी निवारक उपाय करने का अनुरोध करते हैं। मौसम का अपडेट लेते रहें और बाहर निकलते समय सावधानी बरतें। बारिश के चलते संभावित नुकसान को कम करने के लिए अपने महत्वपूर्ण दस्तावेजों, कीमती सामानों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को वाटरप्रूफ कंटेनर या अधिक ऊंचाई पर सुरक्षित रखें।
आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस में, हम समझते हैं कि ऐसी प्राकृतिक आपदाओं के चलते अप्रत्याशित क्षति और नुकसान हो सकता है। इसलिए, भारी बारिश से संबंधित क्लेम पर तुरंत सहायता प्रदान करने के लिए एक स्पेशल हेल्प डेस्क बनाई गई है। हमारी टीम इस कठिन समय के दौरान बिना किसी रुकावट और परेशानी के क्लेम सेटलमेंट प्रक्रिया का मार्गदर्शन गाइडेंस और सुविधा प्रदान करने के लिए 24*7 उपलब्ध है।
To reach out to ICICI Lombard for support and guidance, please use the following channels:
- Toll-Free Contact Number: 18002666 (Hot flash activated on IVR)
- Email: [email protected]
- Nodal Officer Details:
Name | Claims | Email ID |
Mr. Vikrant Goyal | Property | [email protected] |
Mr. Vishal Kala | Motor | [email protected] |
Mr. Sanjeev Yadav | Motor | [email protected] |
Mr. Vijay Peddiraju | Health | [email protected] |
निश्चिंत रहें, आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस इस दौरान आपका समर्थन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
- Advertisement -
चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में आपकी भलाई के प्रति हमारी प्रतिबद्धता अटूट है।