Warning: Undefined array key 0 in /home/u347405708/domains/bimaloan.net/public_html/wp-content/plugins/ad-inserter/class.php on line 8208
Uttarakhand Weather News : मौसम विभाग के द्वारा आज पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश (Low Rain) होने की संभावना है। वहीं, अगले 2 दिन 10 से 12 जून तक पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश से संबंधित येलो अलर्ट(Yellow Alert) जारी किया है।
मौसम विभाग के द्वारा उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शुक्रवार को भी बारिश की आशंका जताई गई है। इसी कारण से मौसम विभाग के द्वारा पर्वतीय क्षेत्रों में जहां हल्की बारिश के साथ-साथ तेज गर्जन एवं आकाशीय बिजली भी चमक सकती है की संभावनाएं जताई है। हालांकि, मैदानी इलाकों में मौसम के गर्म रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक ब्रिकम सिंह (Director Vikram Singh) ने मीडिया को बताया।
- Advertisement -
अगले दो दिन बारिश का येलो अलर्ट(Yellow Alert)
वहीं, अगले 2 दिन 10 से 12 जून तक पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश से संबंधित येलो अलर्ट(Yellow Alert) जारी किया है। मौसम विभाग के द्वारा लोगों को सलाह दी गई है कि मौसम खराब होने एवं तेज हवाएं चलने की स्थिति के दौरान खुले स्थान के बजाय सुरक्षित पक्के मकान में रहें।
उत्तराखंड में मानसून कब पहुंच रहा है ?
भारत में मानसून ने बृहस्पतिवार को केरला में प्रवेश किया है। यदि इस वर्ष की बात करें तो उत्तराखंड राज्य में मॉनसून 5 दिन की देरी से आएगा। निदेशक बिक्रम सिंह ने मीडिया को बताया कि इस वर्ष मानसून ने उत्तराखंड में पांच दिन की देरी से प्रवेश किया है। यदि सामान्य रफ्तार से मानसून उत्तराखंड में आएगा तो यह संभवत 20 से 25 जून को आएगा। हालांकि, इससे पूर्व मौसम यहां के मौसम में कुछ एक दिन परिवर्तन देखने को मिलेंगे। जिसके कारण से गर्मी का अहसास कम होगा।
देहरादून के मौसम का मिजाज।
पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद से अब फिर से मौसम में गर्मी होने लगी हैं। जहां बृहस्पतिवार को अधिकतम टेंपरेचर 2 डिग्री सेल्सियस (2 Degree Celsius) तक चढ़ गया। हालांकि, अरब सागर से आ रही नमी के चलते रात के समय तापमान में गिरावट देखी जा रही है। मौसम विभाग की यदि मानें तो अगले कुछ दिनों तक देहरादून के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
बीते दो दिनों में देहरादून के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है जहां बृहस्पतिवार के दिन देहरादून का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जो इससे एक दिन पहले बुधवार को 36 डिग्री था। यदि शुक्रवार की बात करें तो इस दिन भी अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने की संभावना है। इस कारण से दिन के समय गर्मी का एहसास होगा।
- Advertisement -
देहरादून मौसम विभाग के द्वारा जारी पूर्वानुमान में अब लगातार गर्मी बढ़ने की संभावनाएं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहां कि जून महीने में अगले कुछ दिनों तक गर्मी रहने की संभावनाएं हैं। हालांकि, यदि पहाड़ी इलाकों में मौसम बदलता है तो इसका प्रभाव मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा।